फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ विवाद में चाचा भतीजे को गोली मारी

Wed, 24 Jun 2015 11:12 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की मेड़ के विवाद में गांव शेरपुरकलां निवासी 50 वर्षीय अजमत शेर खां और उसके भतीजे शादाब को गोली मार दिया गया। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर हालत में अजमत शेर खां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शादाब खां की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव मुवइयापुर के पास की है। घायल अजमत शेर खां और आरोपी जानेआलम आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के खेत गांव मुवइयापुर में पास-पास हैं। घायल अजमत शेर खां ने बताया कि वह गांव निवासी भतीजे शादाब के साथ बुधवार को खेत पर गया था। वहां उसके रिश्तेदार जाने आलम खां उर्फ चांद मिया समेत कई लोग खेत से मिट्टी खींचकर मेड़ पर जमा कर रहे थे।

इसका विरोध करने पर उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में जाने आलम ने उन लोगों पर गोली चला दी। इससे वह व उनके समीप खड़ा भतीजा शादाब घायल हो गया। दोनों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में अजमत शेर खां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शादाब ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में जाने आलम ने बताया कि मेड़ पर खड़े एक पेड़ को लेकर पहले से चल रहे विवाद पर कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। उसके विरोधी पक्ष के लोग पेड़ कब्जाने के प्रयास में हैं। इसका बुधवार को विरोध किया गया। उसने बताया कि घटना में दोनों ओर से फायरिंग हुई है।

एसपी ने घटना की जानकारी इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह से ली। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया की आरोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजमत शेर खां और उसके भतीजे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी गई है। इसके चलते जाने आलम की लाइसेंसी बंदूक बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें