फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों धूप में पड़ा रहा जहर खुरान का शिकार युवक

Sat, 10 Sep 2016 11:39 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे बहराइच के बाबागंज निवासी रवि को रोडवेज बस में जहर खुरानों ने अपना शिकार बना लिया। वह रेलवे स्टेशन के समीप बेहोशी की हालत में घंटों तेज धूप में पड़ा रहा। रेलवे पुलिस मौकेे पर पहुंची तो लेकिन युवक को उसी हालत में छोड़कर चली गई। कुछ लोगों ने फोन से एसओ से शिकायत की। तब कहीं युवक को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

नशे की हालत में रेलवे स्टेशन के पीछे धूप मेें पड़े युवक की जानकारी कुछ लोगों ने जीआरपी को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने युवक से पूछताछ की कोशिश की लेकिन बेहोशी के कारण उसके कोई जवाब न देने पर वे उसे धूप में पड़ा छोड़कर चौकी चले गए। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एसओ जीआरपी से मोबाइल पर की। इसके बाद हरकत में आए जीआरपी के जवान युवक को रिक्शे से सीएचसी तक ले तो गए और वहां लावारिस हालत में छोड़ कर चले गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि युवक ने होश में आने पर खुद को बहराइच के बाबागंज का रहने वाला रवि बताया। वह तीन मित्रों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहा था। बरेली रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक ने उसे बिस्कुट खिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसने बताया कि गिरोह के सदस्य उसके पास से पांच सौ रुपये, मोबाइल और कपड़ों का बैग ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें