फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से घर लौट रहे छात्रों को हॉकी डंडों से पीटा

Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
doctor beaten by parents - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खरपरी पुलिया के समीप शुक्रवार को हॉकी डंडों से लैस लोगों ने प्राइवेट बस से घर लौट रहे छात्रों को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में घायल दो छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। मारपीट के पीछे एक दिन पूर्व हुआ विवाद बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के कई युवक कोतवाली क्षेत्र के आश्रम रोड स्थित सीएफएस कोचिंग सेंटर पर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार करीब 11 बजे किशनी के गांव बदनपुर निवासी शोबी और गांव देवीगंज निवासी सुभाष अन्य साथियों के साथ प्राइवेट बस से घर लौट रहा था। बस जब गांव खरपरी के पास पुलिया पर पहुंची तभी वहां पहले से मौजूद करीब 20 लोगों ने बस को रुकवा लिया। उसमें बैठे सभी छात्रों को बाहर निकालने के बाद खेत में ले जाकर हॉकी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बुरी तरह से घायल छात्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले। शोबी और सुभाष ने कोतवाली पहुुंचकर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसके परिवारीजन भी पहुंच गए। छात्रों का कहना था कि एक दिन पूर्व बस के कंडक्टर से कुछ युवकों का विवाद हो गया था। उन्हीं युवकों के शक में उनके और अन्य छात्रों के साथ मारपीट की गई है। पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें