फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरिये पर मुकदमा दर्जकर कोतवाली से दी जमानत

Sun, 14 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विज्ञापन
- सीओ सिटी ने शुरू की मामले की जांच
गिरफ्तारी के समय घायल हुए सटोरिया इरफान उर्फ खुजली के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया। उधर, उसके परिवार की शिकायत पर सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खकरा चौकी इंचार्ज संजीव तोमर ने शुक्रवार रात मोहल्ला भूरे खां निवासी सटोरिया इरफान उर्फ खुजली को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय छत से कूदने पर उसके पैरों में चोट लग गई थी जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर चौकी इंचार्ज की पिटाई से इरफान के घायल होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले की नजाकत देखते हुए पुलिस ने बैक फुट पर आकर सटोरिये के घरवालों की ओर से चौकी इंचार्ज के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोतवाली से ही जमानत दे दी। वहीं, घरवालों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस दोनों पक्षों की जांच कर रही है। सीओ सिटी निर्मल सिंह विष्ट ने बताया कि इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें