फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Aug 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gun - फोटो : reuters
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के माकड़ी गांव में मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसका दूसरा साथी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, माकड़ी निवासी कामिल (26) पुत्र करमू और दीपक पुत्र श्यौराज अपने कुछ साथियों के साथ शाम के समय गांव के बाहर बैठे हुए थे। बातचीत के दौरान इन युवकों में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ा कि वहां मौजूद किसी युवक ने तमंचा निकालकर कामिल को गोली मार दी।

दीपक ने उसको बचाने का प्रयास किया तो गोली उसकी ठोढ़ी में भी गोली लग गई। गोली लगने से कामिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारकर आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। खून से लथपथ दीपक बचाने की गुहार लगाता हुआ दौड़कर अपने घर पहुंचा और आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे स्याना सीएचसी पर पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सीएचसी से दीपक को मेरठ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली थी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि युवक कामिल की गोली लगने से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें