फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं ने खदेड़ा

Tue, 28 Apr 2015 11:56 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची दियोरिया पुलिस को महिलाओं ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली पुलिस की एक टीम सोमवार को रात लगभग आठ बजे गांव घुरी खुर्द में दुराचार के नामजद आरोपियों नंदलाल और मिश्रीलाल को पकड़ने गई थी। पुलिस को देखते ही आरोपी घरों से भाग निकले। वहीं पुलिस ने जब घरों में घुसने की कोशिश की तो महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस ने जब जबरन घुसने का प्रयास किया तो महिलाएं भड़क उठीं और शोर शराबा करने लगी।
विज्ञापन


शोर होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस की कार्यप्रणाली को गलत बताते हुए रोष जताने लगे। ग्रामीणों का समर्थन मिलते देख महिलाएं पुलिस से नोंकझोंक करने लगी और गांव से खदेड़ दिया। प्रभारी कोतवाल हरद्वारी लाल ने बताया कि ऐसी स्थितियां पुलिस के सामने अक्सर आती रहती है। यह कोई खास बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें