घरेलू कलह के तनाव में मोहल्ला रजागंज देहात में एक युवक ने खुद को गोली
मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक का
अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना सोमवार शाम की है। युवक के परिवार वाले उस
पर शादी का दबाव बना रहे थे। युवक अपनी मर्जी से शादी करने की जिद पर अड़ा
था। इसी बात को लेकर उसका घरवालों से विवाद हो गया। बताते हैं कि इससे
गुस्साए युवक ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। घरवाले उसे नगर के
एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ले
के लोगों के बीच युवक की मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस को
सूचना दिए बगैर घरवालों ने युवक का देर रात ही अंतिम संस्कार कर दिया।
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या की जानकारी पुलिस
को नहीं मिली है।