फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: दरिंदगी के बाद छात्रा की हत्या, शक के घेरे में दोस्त, दस प्रेम पत्र और मोबाइल खोल सकता है कई राज

Sun, 21 Nov 2021 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत

सार

13 नवंबर की रात छात्रा का शव घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में मिला था। जबकि वह सुबह घर से निकली थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे, और दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही थी। छानबीन शुरू हुई तो पहला शक उसके दोस्त पर ही गया था। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह डेढ़ साल पहले तक संबंध होने की बात कहता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में पीलीभीत के बरखेड़ा में दरिंदगी के बाद छात्रा की हत्या मामले में उसका दोस्त ही मुख्य आरोपी हो सकता है। छात्रा से उसकी डेढ़ साल से दोस्ती थी। छात्रा लगातार उसके संपर्क में थी। पिछले दो महीने से वह छात्रा पर दूसरे से संबंध होने का शक करने लगा था। छात्रा उससे दूरी भी बनाने लगी थी। इससे उसका शक गहरा गया और घटना वाले दिन रास्ते में रोककर बातचीत करने के लिए खेत में ले गया और उसे मार डाला। इसके बाद वह चुपचाप घर चला गया। पुलिस ने उसके घर से दस प्रेम पत्र, मोबाइल में बातचीत के संदेश और सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाया है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि उसके प्रेम पत्र, मोबाइल फोन के संदेश मिले तो उस पर शक गहरा गया। मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसमें कुछ ऐसे संदेश मिले, जिसमें लगातार छात्रा से बातचीत सामने आई। पुलिस के अनुसार प्रेम पत्र और मोबाइल के संदेश को आधार बनाकर किशोर से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। 

सूत्रों का कहना है कि छात्रा के पास जो मोबाइल फोन था वह उसके पिता का बताया जा रहा है, जिसमें संदेश भेजने के बाद छात्रा उसे डिलीट कर देती थी। वहीं दो महीने पहले उसके दोस्त को पता चला कि वह किसी दूसरे युवक के संपर्क में है। कई बार उससे पूछा तो वह इनकार करती रही। घटना वाले दिन रास्ते में उसे रोककर खेत में ले गया जहां उससे पूछा तो उसने थप्पड़ मार दिया। इस पर गुस्से में आकर उसे मारा पीटा और गला कस कर हत्या कर दी और घर चला गया। इस संबंध में जल्द ही पुलिस खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें