फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंथल से पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाश दबोचे

Sun, 17 Jan 2016 11:07 PM IST
जहानाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव परेवा वैश्य निवासी बाबू कुरैशी के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस की टीमों ने बरेली जिले के गांव सेंथल में छापा मारा और तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ 24 घंटे की पूछताछ के बाद भी ऐसे कोई क्लू हाथ नहीं लगे हैं। इससे पुलिस बदमाशों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

11 जनवरी की रात गांव परेवावैश्य निवासी बाबू कुरैशी के घर 20-22 बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने गृहस्वामी हनीफ के पुत्र दो वर्षीय मोहम्मद सैफ की गर्दन पर चाकू रखकर और परिवार वालों की पिटाई कर दो लाख रुपये की नगदी समेत करीब आठ लाख के गहने लूट ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गईं थी।
सीओ निर्मल कुमार विष्ट के नेतृत्व में शनिवार की रात एक टीम बरेली जिले के गांव सेंथल पहुंची और कई घरों में छापा मारकर तीन युवकों को दबोच लिया। पुलिस को शक है कि लूटपाट करने वाले बदमाशों के तार पकड़े गए युवकों से जुड़े हैं। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है, लेकिन 24 घंटे की पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिले हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई पुख्ता आधार नहीं मिला है, जिससे पुलिस को सफलता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें