वाणिज्य विभाग की टीम ने उत्तराखंड से पत्थर लेकर लखीमपुर जा रहे पत्थर भरे दो ट्रकों को पकड़ लिया। रशीदों के फर्जी होने पर टीम ने ट्रक चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
वाणिज्य कर अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि वह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सितारगंज की ओर से दो ट्रक लखीमपुर खीरी पत्थर लेकर जा रहे थे। ट्रकों को रोककर जब कागजात चेक किए गए तो रशीदें फर्जी पाई गईं। टीम ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि वाणिज्य कर अधिकारी की ओर से गजरौला निवासी ट्रक चालक राजवीर उर्फ राजू व ग्राम गढ़करा सितारगंज निवासी अजीम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी चालकों का पुलिस ने चालान भेज दिया है।