फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली गेट पर विवाहिता के प्रेमी की चप्पल से धुनाई

Mon, 08 Aug 2016 11:45 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रेमी के साथ कोतवाली गेट पर मिली विवाहिता अपनी भाभी से उलझ गई। विवाद बढ़ने पर उसका प्रेमी भी भिड़ गया। इस पर विवाहिता के भाई ने चप्पलों से जमकर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी और भाई का शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव सिमरिया की युवती की शादी  सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। विवाहिता की अपने ननदोई के भाई से मुलाकात हुई तो मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया। सोमवार को प्रेमी के साथ नगर पहुंची विवाहिता को तलाशते हुए उसके भाई-भाभी और कुछ ससुरालवाले नगर में आ पहुंचे। विवाहिता को तहसील कार्यालय गेट से निकलते ही कोतवाली गेट के सामने उसकी भाभी ने पकड़ लिया। इस पर विवाहिता अपनी भाभी से भिड़ गई। उसका प्रेमी भी भिड़ने लगा। इस पर विवाहिता के भाई ने प्रेमी की कोतवाली गेट पर ही चप्पल से धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों युवकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। विवाद पर कोतवाली में घंटों पंचायत चली, लेकिन विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मारपीट कर रहे दोनों युवकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। युवती को उसकी इच्छा पर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें