गांव राठ में जमीन की नीयत से पीट-पीटकर बेेवा राजबेटी को मार डालने के
आरोपी जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उधर, अनाथ हुए तीन
मासूम बच्चे थाने पहुंचे और मां के कातिलों को सजा दिलाने के लिए रो-रोकर
पुलिस से गुहार लगाई।
शनिवार को गांव निवासी बेवा राजबेटी की उसके सगे
जेठ श्यामबहादुर, रामबहादुर और उनके पुत्रों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर
दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट जेठ रामबहादुर,
श्यामबहादुर, धर्मेंद्र और शैलेंद्र एनसीआर में दर्ज की थी।
उधर,
पोस्टमार्टम होने के बाद मृतका के मायके वाले शव शाहजहांपुर जिले के
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सुनारा बुजुर्ग ले गए। जहां अंतिम संस्कार कर
दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एनसीआर को गैर
इरादतन हत्या में तब्दील कर आरोपी जेठ श्यामबहादुर को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को तीनों अनाथ हुए बच्चे अपने मामा राजवीर सिंह के साथ थाने पहुंचे
और पुलिस से सभी हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई।