फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जिले में हावी रहे अपराधी

Sun, 12 Jul 2015 10:30 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के बीच अपराधी दूसरे दिन भी हावी रहे। बदमाशों की सक्रियता ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी। थाना गजरौला के गजरौला कलां गांव निवासी जसवंत सिंह के घर घुसे चोर नगदी समेत सवा लाख का सामान चुरा ले गए। चोरी कर ले गए। बरखेड़ा में सरेशाम राजमिस्त्री की पिटाई कर 19 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। उधर चोरों ने बीसलपुर चीनी मिल के सामने स्थित बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

पूरनपुर हाइवे पर स्थित गांव गजरौला कलां निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात जोरदार बारिश हो रही थी। वह अपने मकान में परिवार समेत सो रहे थे। दरवाजे न होने के कारण चोर मेन गेट से घर के अंदर घुस आए और घर में रखे 25 हजार रुपये और एक बक्शा उठा ले गए। बक्से में सोने की चेन, दो जोड़ी बाली सहित चार तोला सोना मिलाकर करीब सवा लाख रुपये का सामान बटोर ले गए।
घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई। घर में रखा बक्सा गायब और सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और घटना के बाबत जानकारी ली। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह रिपार्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डंडिया भगत निवासी हरीओम राजमिस्त्री है। वह पड़ोस के गांव पतीरसिया में काम करने गए थे। शनिवार की शाम लौटते समय करीब 8.30 बजे बदमाशों ने गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले उसकी साइकिल रोक ली और असलहों के बल पर उसे बंधक बना लिया। उसकी पिटाई कर 19 सौ रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। हरीओम ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी। तीनों बदमाश 25 से 30 साल के बीच के थे और ढाटा बांधे हुए थे। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी जुबेर अली की चीनी मिल गेट के सामने बैटरी की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर ट्रक-ट्रैक्टर के 25 बैटरे, सात अल्टीनेटर, 12 पुरानी बैटरी और एक भरा घरेलू गैस सिलेंडर समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए।
जुबेर अली ने बताया कि रविवार को जब वह दुकान खोलने आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नगर पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गांव गजरौला कलां के लोगों में आए दिन चर्चा में रहने वाले हल्का दरोगा के प्रति गहरा रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का दरोगा की अपराधियों से सांठगांठ है। पुलिस सड़क पर वसूली में मशगूल रहती है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हल्का दरोगा एचसीपी है। उस पर डबल स्टार लगाकर इससे पहले भी बेवजह लोगों की पिटाई करने, जेब से जबरन पैसे निकाल लेने आदि गंभीर आरोप लग चुके हैं। शिकायतों के बाद भी आला अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें