फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही हत्याकांड का एक और वारंटी बंदी

Sun, 12 Jul 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भूपति भवन रामनगर में 14 सितंबर को हुए बवाल में स्थानीय थाने में तैनात सिपाही विजय मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। एसओ मोहम्मद हमीद की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और 300 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। बीते दिनों न्यायालय ने विवेचक की मांग पर नौ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। एसपी के निर्देश पर गठित टीम राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह समेत अब तक आठ वारंटियों को जेल भेज चुकी है। धम्मौर थाना क्षेत्र के गांव पिंडोरिया निवासी अवध बिहारी सिंह का पुत्र विवेक सिंह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन के पास से फरार चल रहे वारंटी विवेक सिंह को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए वारंटी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसका चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से जज ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें