फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Mar 2015 11:39 PM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 29 दिसंबर 14 की रात वह घर पर अकेली थी। रात करीब 10 बजे गांव का ही नरेंद्र पाल घर में घुस आया और उसे दबोच लिया। चाकू के बल पर दुराचार किया। शोर मचाने पर जब नरेंद्र भागा तो उसके सिर में कुछ लगने से मामूली चोट आ गई। थोड़ी देर बाद आरोपी नरेंद्र के घर वाले लाठी डंडा लेकर आ गए और घर में घुसकर उसकी (महिला) की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने भी शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला की ओर से नरेंद्र, उसके पिता लालता प्रसाद, यशपाल, सियाराम, व रोहिताश के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें