फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 04 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना व कसबा सेहरामऊ उत्तरी के गांव हमीरपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि उनका पुत्र बृजेश उत्तराखंड के सितारगंज में एक  प्लांट पर काम करता था। बुधवार की देर शाम वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। बाइक पर उसका एक रिश्तेदार सुनील भी था। पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में गांव विठौरा और गजरौला के बीच रात करीब नौ बजे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बृजेश  को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घर वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के तीन पुत्रियां और पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें