बरेली के मोहल्ला सिकलापुर निवासी अजय कुमार बुधवार को रात लगभग नौ बजे अपनी बोलेरो से बीसलपुर होते हुए बिलसंडा जा रहे थे। बोलेरो में उनकी मां ज्ञाना देवी भी सवार थीं। नगर में चीनी मिल तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में बोलेरो असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित पानी भरी खाई में जा गिरी। इसमें अजय बाल-बाल बच गया और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।