फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन टकराने के बाद दो पक्षों में विवाद, मारपीट के बाद चले पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वाहन टकराने के बाद स्टेशन रोड पर बाइक और पिकअप सवार लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। पिकअप सवार लोगों ने पहले बाइक सवार की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर बाइक सवार के साथियों के पहुंचने के बाद दोनों ओर से मारपीट की गई। एक पक्ष ने पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने सख्ती की भीड़ को खदेड़ दिया। तीन लोग मौके से हिरासत में लिए गए। घंटों चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर ली। जिसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाजार से सटे इलाके में हुई वारदात से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शहर के शिवनगर कॉलोनी के निवासी भाजयुमो के नगर मंत्री अमन शर्मा पुत्र सतीश शर्मा ने बताया कि उनका भाई रमन शनिवार रात को बाइक सही कराकर विशाल टॉकीज के पास से घर लौट रहा था। इस बीच मीना बाजार स्थित कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी से निकली पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। रमन ने जब इसका विरोध किया तो पिकअप सवार दो लोगों ने उतरकर उससे मारपीट शुरू कर दी। जैसे-तैसे पीड़ित के भाई ने खुद को बचाया। खबर मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी पर शिकायत करने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने घेरकर मारपीट की और पथराव कर दिया। इसमें रमन, अमन और पिता सतीश को चोट आई। उधर, दूसरे पक्ष से कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के मालिक नरेश कुमार के भाई सुशील ने बताया कि उनकी कोल्ड ड्रिंक की गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। इस बीच बाइक सवार तीन युवकों ने गाली गलौज कर चालक-परिचालक से मारपीट की। साथियों को बुलाने के बाद आरोपियों ने एजेंसी में घुसकर लोगों से हाथापाई की। नकदी लूटने की कोशिश भी की गई। दोनों पक्षों के बीच चल रहे झगड़े की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती कर भीड़ को खदेड़ दिया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी। इधर, दोनों ओर से लोग जमा हो गए। जिसके बाद सुलह के प्रयास शुरू हो गए। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें