फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती सहित तीन की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ईंटों से भरी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दंपती सहित तीन की मौत पर पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले मेजर सिंह के बहनोई की ओर से ट्रैक्टर चालक पर तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर बाइक को टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों के शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को असम हाईवे पर मोहनपुर गुरुद्वारा के समीप सड़क किनारे खड़ी ईंटों भरी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार माधोटांडा थाना के गांव अभयपुर इमलिया निवासी मेजर सिंह, उनकी पत्नी रजविंदर कौर, भांजी कमलजीत कौर की मौत हो गई थी। पुलिस ने मेजर सिंह के बहनोई थाना माधोटांडा के गांव ढकिया केसरपुर निवासी हरदीप सिंह की ओर से ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। हरदीप सिंह ने बताया कि मेजर सिंह अपनी पत्नी और भांजी के साथ घर से कुर्रैया गुरुद्वारा जा रहे थे। घटनास्थल के समीप सामने से तेजी और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा में मौके पर ही दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलजीत कौर को सीएचसी लाया गया। इलाज से पहले चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
बगैर रेडियम स्टीकर लगे वाहन हादसों को देते है दावत
असम हाईवे पर अक्सर सड़क किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटनाएं होती है। वाहनों के खराब होने या फिर अन्य कारण से वाहन चालक अपने वाहन अक्सर असम हाईवे पर किनारे खड़ा कर देते है। अधिकांश इन वाहनों पर रेडियम के स्टीकर पीछे नहीं लगे होते। इससे तेज गति से जा रहे वाहन चालक सड़क किनारे खड़े वाहनों को दूर से नहीं देख पाते और हादसे होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें