फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धर्मपरिवर्तन कर छात्रा का निकाह कराए जाने की आशंका परिजन को है।
विज्ञापन

नगर की एक महिला ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पौत्री को 28 अगस्त को मोहल्ले में ही रहने वाले दूसरे संप्रदाय के तीन लोग बहला फुसलाकर ले गए थे। वे लोग अभी तक उनकी पौत्री को वापस करने की बात कहते रहे। 12 नवंबर को उन लोगों ने उनकी पौत्री को वापस करने से साफ मना कर दिया। महिला ने शुक्रवार को ही कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दे दी थी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि शनिवार को नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई गई है कि आरोपियों ने छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह कर लिया है। रिपोर्ट में मोहल्ले के ही मुश्ताक, उसके पिता मुमताज, और उसकी मां को आरोपी बनाया गया है। कोतवाल ने यह भी बताया कि छात्रा को खोजने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। छात्रा को खोजने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में जब छात्रा धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की बात स्वीकार करेगी, तभी इस रिपोर्ट में इन आरोपों की धाराएं भी जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें