पूरनपुर। रंजिशन घर में घुसकर चाकू के बल पर लूटपाट और विरोध करने पर चाकू से प्रहार कर घायल करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कूड़ा डालने के विवाद पर मारपीट का मामला पाया। पुलिस ने पीड़ित की ओर से गांव निवासी दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। मारपीट की अन्य घटनाओं में चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया।
गांव चंदोखा निवासी इंद्रजीत ने गांव के दो लोगों पर शुक्रवार शाम को परिवार वालों की गैर मौजूदगी में घुस कर तमंचा के बल पर एक लाख रुपये की नकदी और आभूषण लूटने का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाल रामसेवक, घुंघचाई चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि कूड़ा डालने के विवाद पर इंद्रजीत का गांव निवासी आसाराम और अहिवरन से विवाद हो गया था। विवाद पर इंद्रजीत को गाली-गलौज कर पीट दिया गया। इंद्रजीत की ओर से गांव निवासी आसाराम, अहिवरन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट की अन्य घटनाओं में बच्चों के विवाद पर गांव हरीपुर निवासी मीना देवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मीना देवी की ओर से गांव निवासी शमशेर, बाबू, शमशुल, हसरत पर रिपोर्ट दर्ज की। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी ऋषिपाल को बच्चों के साथ पटाखे दागने पर हुए विवाद पर गाली-गलौज कर पीट दिया गया। पुलिस ने ऋषिपाल की ओर से मोहल्ला निवासी अवनीश पांडेय, सनी पर रिपोर्ट दर्ज की। मोहल्ला कायस्थान निवासी रामबहादुर की पत्नी मीना देवी को विवाद पर गाली-गलौज कर पीट दिया गया। पुलिस ने मोहल्ला निवासी महेंद्र, गिरीश, बबलू आदि पर रिपोर्ट दर्ज की। गांव वक्तापुर निवासी सुबोध को विवाद पर गाली-गलौज कर पीट दिया गया। पुलिस ने गांव निवासी फूलचंद, शिवकुमार पर रिपोर्ट दर्ज की।