फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरों ने इसी अलमारी से उड़ाए जेवर । - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव लालपुर में बुधवार की रात चोर अखिलेश पांडेय के घर में दरवाजा तोड़कर कर घुस गए। उस समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से साढ़े दस हजार की नकदी समेत करीब चार लाख का सामान समेट ले गए। मकान मालिक का पुत्र रात में उठा। तब चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बुधवार कर रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान चोर घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। उस समय सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से साढ़े दस हजार की नकदी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मांग टीका, एक मोबाइल समेत करीब चार लाख का सामान समेट ले गए। इसके बाद करीब डेढ़ बजे पुत्र आकाश उठा। उसने कमरे का दरवाजा खुला देखा अंदर झांककर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। यह देख परिवार के लोगों को जगाया। डायल 112 पर सूचना दी गई। जहानाबाद पुलिस ने रात को गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और चोरों की तलाश की, मगर पुलिस को सफलता नहीं मिली।
चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम
ललौरीखेड़ा में 27 सितंबर को सलीम की दुकान में नकब लगाकर करीब पौने दो लाख चोर समेट ले गए। दूसरी घटना गांव सजना निवासी नत्थू लाल के घर चार अक्तूबर को 98 हजार की नकदी समेत 13 लाख का सामान समेट लग गए। तीसरी घटना गांव शिवपुरिया में 12 अक्तूबर को चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इसमें तीनों घरों से लगभग 12 लाख रुपये की चोरी हुई। 16 अक्तूबर को गांव ललौरीखेड़ा में फौजी के घर छह हजार की नकदी चोरी हुई। अभी तक इन चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इसी दौरान लालपुर निवासी अखिलेश पांडेय के घर को 27 अक्तूबर को चोरों ने निशाना बना दिया।
विज्ञापन

मकान मालिक ने अपने पुत्र के ससुुर पर शक करते हुए तहरीर दी है। पुलिस उसको पकड़ने के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापा मार रही है। अन्य घटनाओं के खुलासे को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है।- लल्लन सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें