बीसलपुर राजकीय महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया गया सम्मानि?
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर में हुए एनसीसी के मंडलीय प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी ऑफिसर डॉ. अलका मेहरा ने बताया कि शाहजहांपुर में पिछले एक सप्ताह से एनसीसी का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। इस शिविर में राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स भी भाग लेने गए थे। वहां उन्होंने काफी बेहतर प्रदर्शन किया था। शाहजहांपुर के शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में बैच लगाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर बेस्ट सीनियर घोषित की गई कैडेट रितू अहिलावत, बेहतर भाषण देने के लिए दीपक शर्मा, परेड ड्रिल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अंशिका शुक्ला, फायरिंग करने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कर्ष त्रिगुणायत, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मानसी गंगवार और काव्य पाठ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीमांत आदि कैडेट्स को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव श्रीवास्तव, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अलका मेहरा, प्राध्यापक डॉ. दरख्शा अजहर, डॉ. विकास प्रधान और डॉ. सुशील कुमार आदि लोग शामिल थे।