फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। बरखेड़ा थाने में एक दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन से लूटपाट का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को तहरीर दी थी। जबकि गाड़ी मालिक ने शाहजहांपुर क्षेत्र में बरातियों पर ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस ने गाड़ी मालिक की तहरीर पर लूट का आरोप लगाने वाले दूल्हा और उसके चचेरे भाई हीरालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जबकि दूल्हा की तहरीर को फर्जी करार दे दिया।
विज्ञापन

गांव प्रतापडांडी निवासी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बोलेरो के ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाह की रस्म अदायगी के बाद सुबह नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने पहले से ही कुछ लोगों को बरखेड़ा कस्बा में थाने से चंद कदम पहले बैंक के पास बुला लिया था। बैंक के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद उसके साथी पत्नी के जेवर लूटने लगे। विरोध किया तो उन लोगों ने दोनों की पिटाई लगा दी और जेवर लेकर भाग गए।
इधर, गाड़ी मालिक बरखेड़ा थाना के गांव गहलुईया निवासी सूरजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 13 अक्तूबर को गांव प्रतापडांडी से राजेश कुमार की बरात लेकर शाहजहांपुर के गांव गैली लेकर गया था। वहां पहुंचने पर गाड़ी खड़ी कर शौच के लिए चला गया। लौटने पर राजेश और उनके चचेरे भाई हीरालाल ने गलियां देते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी। लौटने के बाद बरखेड़ा में अपने पिता को घटना की जानकारी दी। कहा कि लूटपाट के आरोप में फंसा देंगे। किराये के पैसे देने से मना करने लगे। पत्र में कार्रवाई की मांग गई थी। पुलिस ने सूरजपाल की तहरीर पर दूल्हा राजेश कुमार और उसके चचेरे भाई हीरालाल के खिलाफ 323, 504, 506 रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बरखेड़ा ने बताया कि सूरजपाल के साथ गांव गैली में दूल्हा और उसके चचेरे भाई ने मारपीट की थी। लौटते समय भी इन लोगों ने गलियां दी थीं। घटना वहां की है, मगर रास्ते में गाली गलौज को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लूटपाट का मामला फर्जी है। इस संबंध में सीओ प्रशांत ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें