फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से लापता युवती की तलाश में पुलिस ने रोहनिया में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पश्चिम बंगाल से लापता हुई युवती के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गांव रोहनिया के एक घर पर छापा मारा। पुलिस ने युवती और उसे लाने वाले युवक की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने युवक के परिजनों को कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जिला बर्धमान के एक दंपती ने बुधवार को कोतवाली आकर पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री को आठ दिन पहले बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहनिया का एक युवक बहला फुसलाकर भगा लाया। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने गांव रोहनिया में आरोपी युवक के घर छापा मारकर युवक और युवती की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। संभवत: युवक और युवती को इसकी जानकारी हो गई थी। इसलिए वे लोग पुलिस के आने से पहले ही चले गए थे। पुलिस ने युवक के परिजनों को कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल से लाई गई युवती ने रोहनिया के युवक से विवाह कर लिया है। बुधवार को सुबह वे लोग बाहर जाने की बात कहकर गए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक का फोन नंबर मिलाया लेकिन वह बंद जा रहा है। हलका दरोगा एएस चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल में पाई जाने वाली सत्यता के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें