फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवध की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने की फायरिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
माधोटांडा पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गोवध की मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस बृहस्पतिवार रात पिपरिया संतोष गांव की सीमा में धरपकड़ की। पुलिस को देखकर तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि पांच अन्य अंधेरे में भाग निकले। पुलिस ने मामले में गोवध अधिनियम और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसआई राम गोपाल आर्य, एसआई विशेष कुमार समेत पुलिस कर्मियों के साथ बृहस्पतिवार रात गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव पिपरिया संतोष गांव की सीमा में खेतों में गोवध कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर पिपरिया संतोष गांव में तालाब किनारे तस्करों की घेराबंदी शुरू की। इस पर तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचाव करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर फायर करने वाले एक आरोपी पिपरिया संतोष निवासी इशाक को मौके से पकड़ लिया। जबकि पांच अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, कारतूस के अलावा दो छुरी, एक क्विंटल बीस किलोग्राम गोवंशीय पशु का मांस बरामद किया। थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि कई दिनों से पिपरिया संतोष गांव में गोवध की सूचना मिल रही थी। बृहस्पतिवार रात घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया गया। पकड़ा गए आरोपी इशाक ने ही पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पूर्व में भी गोवध के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि फरार आरोपियों में पिपरिया संतोष गांव निवासी इश्तियाक, आशिक अली, इदरीश, खैरा, इरशाद अली उर्फ मझले शामिल है। इधर, पकड़े गए आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद चालान कर दिया गया। अन्य की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें