फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पुलिस ने अशोक कॉलोनी में हुई चोरी समेत तीन घटनाओं का खुलासा कर चार आरोपी दबोच लिए। आरोपियों के पास नकदी और चोरी का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

नगर की अशोक कॉलोनी के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरों समेत करीब 30 लाख रुपये का माल ले गए थे। शनिवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया। नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना पूरनपुर देहात के मोल्ला नूरीनगर निवासी आफताब रजा और बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव अमरिया निवासी बबलू उर्फ टूटा ने अपने एक अन्य साथी के सहयोग से अंजाम दिया था। पुलिस ने आफताब रजा और बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। आफताब रजा से 60 हजार रुपये, बबलू से 80 हजार रुपये और एक टेंपो बरामद हुआ। आरोपियों ने चोरी की रकम से टेंपो खरीदा था। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपी बरेली जेल में बंद है। आरोपियों ने दो दिन पहले सीओ कार्यालय के समीप प्राथमिक स्कूल नईबस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल में हुई चोरी का खुलासा किया।
इसके अलावा गांव ढक्का चांट की राजन कॉलोनी निवासी संतराम की पत्नी भागवती के घर से 10 दिन पहले हुई बाइक चोरी पर नामजद आरोपी गांव सिमरिया निवासी तेजराम को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित खुलासे से संतुष्ट नहीं
अशोक कॉलोनी निवासी विनोद कुमार उनके घर हुई चोरी की घटना के खुलासा से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एसपी से मिलकर शिकायत की जाएगी। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके घर हुई चोरी के मामले में कुछ दिन पहले चोरों का पता कर दो नए टेंपो बरामद किए थे। आरोप है साठगांठ कर टेंपो और आरोपियों को छोड़ दिया गया। दोबारा में पुराना टेंपो और 1.40 लाख नगदी बरामद दिखाई है। पूरे मामले को लेकर शीघ्र एसपी से मिलकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें