फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पकड़ीं नशीली दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में नशीली दवाओं की सप्लाई की गोपनीय शिकायत पर बृहस्पतिवार को डीएलए (औषधि उपायुक्त) बरेली संजय यादव के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक की टीम ने गभिया सहराई गांव के संजय मेडिकल स्टोर और गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई। टीम ने आरोपी को मौके से ही पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद थाना माधोटांडा में विभागीय मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे कई गांव है। नौजल्हा, गभिया सहराई और रमनगरा क्षेत्र में करीब दो दर्जन मेडिकल स्टोर संचालित किए जाते हैं। खास बात यह है कि अधिकांश मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के ही चल रहे हैं। इधर, बृहस्पतिवार को औषधि विभाग के डीएलए संजय यादव के नेतृत्व में पीलीभीत के ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार, शाहजहांपुर के देशबंधु विमल समेत टीम ने बॉर्डर के गांव गभिया सहराई में संजय मेडिकल स्टोर और गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम को गोदाम में बनी रैक और गत्तों में ट्रामाडोल की काफी खेप बरामद हुई। टीम ने आरोपी मेडिकल मालिक को पुलिस के सुपुर्द किया। टीम बरामद की गई दवाएं और आरोपी को लेकर थाने पहुंची। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर राम सेवक ने बताया कि आरोपी मेडिकल मालिक संजय विश्वास पुत्र परितोष निवासी गभिया सहराई के के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आरोपी को छोड़ने के लिए लगे रहे सफेदपोश
आरोपी मेडिकल मालिक को छुड़ाने और मामले को रफा-दफा करने के लिए कई सफेदपोश थाने के चक्कर काटते नजर आए। लेकिन औषधि विभाग से संपर्क न मिलने के चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें