फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हेमराज और सपा जिला महासचिव समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिहार के यात्रियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को रोडवेज के मुख्य गेट धरना देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और सपा जिला महासचिव समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार को एक दिन पहले एआरटीओ ने लुधियाना की दो बसें सीज कर दी थी। इसके बाद इन बसों में सवार 140 मजदूर अपने घर जाने के लिए भटक रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर सपा के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा और जिला महासचिव युसूफ कादरी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मजदूरों को बिहार भेजने की व्यवस्था करने की मांग की थी। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह रोडवेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। इसके दो बसों के जरिए उन्हें उनके ठिकानों तक पहुंचा गया। इस मामले में बृहस्पतिवार को उच्चधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में तैनात दरोगा मनोज कुमार की तहरीर पर हेमराज वर्मा, युुसूफ कादरी समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कोरोना महामारी, सरकारी कार्य में बांधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोटो और वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों की शिनाख्त की जाएगी। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें