फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर युवक ने मांगी घूस, महिला ने तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाल के नाम पर सुविधा शुल्क लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोतवाली गेट पर मिले युवक को पीड़ित महिला ने अन्य महिला के साथ मिलकर जमकर खरीखोटी सुनाई। युवक महिलाओं धमकाता हुआ भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बमनपुरी निवासी सीताराम की पत्नी रामदेई ने बताया कि विवाद को लेकर बुधवार शाम को कोतवाली में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी। कोतवाली गेट पर मिले तहसील में बैठने वाले एक युवक ने प्रार्थना पत्र लिखने के साथ कोतवाल को देने को पांच हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि युवक ने झांसा देकर पीड़िता से 4200 रुपये झटक लिए।
रिपोर्ट दर्ज न होने पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता को ठगी करने का आरोपी मिल गया। पीड़िता ने एक अन्य महिला की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया। रुपये वापस करने को जमकर खरीखोटी सुनाई। जिसके बाद आरोपी महिलाओं को धमकाता हुआ भाग गया। पीड़िता ने बाद में कोतवाल से मिलकर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें