फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले में हुई गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। करीब ढाई साल पहले रुपये लूटकर जहानाबाद इलाके के बेनीपुर गांव में एक रिटायर्ड कर्मी वेगराज और उसके परिवार के चार सदस्यों की दूध मेें जहर देकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार पांडे की अदालत में सुनवाई शुरू हुई और साक्षी घनश्याम के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

सात जनवरी 2019 को जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी वेगराज, उनकी पत्नी रामवती, उनके बेटा नेमचंद, पुत्रवधू ममता और वेगराज की विवाहित बेटी गायत्री देवी की दूध में जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना की विवेचना की तो मृतक नेमचंद का दोस्त भोजीपुरा बरेली के खंजनपुर गांव का निवासी गुलशेर का नाम सामने आया था। उसके साथ भतीजे तस्लीम और सलीम भी शामिल थे। घटना करने के पीछे अहम वजह वेगराज के घर रखे पांच लाख रुपये लूटना था। पुलिस ने विवेचना के दौरान गुलशेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए तीन लाख 8502 रुपये बरामद किए। अभियुक्त तस्लीम के पास से 80 हजार और सलीम के पास से 270 बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेजकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आरोपी घटना के समय से ही जेल में है। मामला अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार पांडे की कोर्ट में विचाराधीन है। इस प्रकरण में सरकारी पक्ष की गवाही चल रही है। दो गवाहों मुकदमे के बादी नरेश वर्मा और मृतक बेगराज के पुत्र धर्मपाल की गवाही पहले ही हो चुकी है। मंगलवार को इस बहुचर्चित मामले के तीसरे गवाह घनश्याम पुत्र पूरन लाल का बयान न्यायालय में अंकित किया गया। मामले में अगली सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें