फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में अप्रेंटिस के लिए छात्रों का प्रवेश नहीं लेने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलकित खरे की अध्यक्षता में उद्योग बंधु/व्यापार बंधु समिति की बैठक गांधी सभागार हुई। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की। इसके अलावा आईटीआई के छात्रों को मिल में अप्रेंटिस के लिए नहीं लेने वालों पर आगामी बैठक में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा में उद्योग के लिए आवंटित भूखंडों पर इकाई न लगाने पर पूर्व बैठक में निरस्त करने की मांग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि भूखंड निरस्त करने हेतु निदेशक उद्योग को पत्र प्रेषित किया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत बैंकों में लंबित पत्रावलियों को तत्काल निस्तारित करते हुए लाभार्थियों को लाभ प्रदान कराने के डीएम ने निर्देश दिए। आईटीआई प्रशिक्षु को अप्रेंटिस हेतु सभी राइस मिल को दो छात्रों को प्रवेश न लेने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगली बैठक में ऐसे लोगों को प्रतिबंधित कराने और कड़ी कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यह मुद्दे उठे
- कुछ पटाखा व्यापारियों द्वारा जानकारी दी गई कि उनको एनओसी सीएफओ बरेली से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक और युवा जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल की वार्ता में पीलीभीत में ही बरेली से सीएफओ आकर अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
विज्ञापन

- जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने व्यापारी संजीव मिश्रा के अनशन का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीलीभीत को अनशन स्थल पर जाकर प्रकरण का समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
- बीसलपुर, बरखेड़ा, बिलसंडा, पूरनपुर, मझोला के व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में कुछ लोगों द्वारा साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन किया जाता है। जिलाधिकारी ने बंदी के नियम को कड़ाई से लागू करवाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया।
- मझोला में बुंदन अंसारी की दुकान पर हुए भीषण अग्निकांड के विषय में जानकारी देकर दमकल देर से पहुंचने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने मझोला में दमकल गाड़ी बनाए रखने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन

- मझोला-पीलीभीत मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के बारे में अफरोज जिलानी ने जानकारी दी। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।
- व्यापार मंडल के आग्रह पर सभी नगर पालिकाओं/ पंचायतों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें