राजघाट पर पार्क का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने राजघाट पार्क को विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि देवहा नदी के किनारे पार्क की सीमा पर तार फेसिंग का कार्य कराएं। ताकि कोई पशु अन्दर न आने पाए।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कैंटीन एवं शौचालय का कार्य तेजी से कराते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ लाइटिंग की व्यवस्था बढ़ाने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा चार माह पूर्व राजघाट का निरीक्षण किया गया, जहां पर नगर पालिका द्वारा बडे़ बड़े कूडे़ के ढेर लगाए गए थे, शहर में प्रवेश करते ही कूडे़ का सामान आम जनमानस को करना पड़ता था, अब कूडे़ के ऊपर जिलाधिकारी के निर्देशन में पहाड़ नुमा पार्क विकसित किया जा रहा है। इससे शहर को सुंदर स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जहानाबाद मोड़ के पास बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता के लिए साइन बोर्ड व तिकुनिया तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट को तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।