फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललपुरिया में पेड़ पर चढ़ते दिखा तेंदुआ, दहशत में गांव वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। तहसील क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की बढ़ती संख्या को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव ललपुरिया में घरों के सामने एक तेंदुए को पेड़ पर चढ़ता देख ग्रामीणों के पसीने छूट गए। शोर शराबा करने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों में चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए और ग्रामीणों को अलर्ट किया।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव ललपुरिया निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और उनके घर के सामने खड़े आम के पेड़ पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। जैसे ही उनकी नजर पेड़ पर चढ़ रहे तेंदुए पर पड़ी तब उनके पसीने छूट गए। वह तेंदुए को देखकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में चला गया। तेंदुए की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण जमा हो गए। दिलबाग सिंह ने तेंदुए की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी की खबर वन विभाग को दी। अंधेरा होने के कारण वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। सोमवार सुबह वन विभाग के शीलेंद्र कुमार, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, राजीव ढाली ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और तेंदुए के पगचिह्नों की पुष्टी करते हुए ग्रामीणों को अलर्ट किया।
दिलबाग सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम भी इसी तेंदुए ने भिकारीपुर मझोला मार्ग गांव चहलोरा के एक राहगीर पर हमला किया था। उस राहगीर ने भाग कर हमारे घर में पहुंचकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा गांव सूरजपुर, भरापचपेड़ा, कटैया पंडरी आदि गांव में पहले से ही तेंदुओं की चहलकदमी देखी जा रही है।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है। उत्तराखंड की ओर से भटक कर तेंदुए इस क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। हम लोगों को तेंदुए से बचाव के उपाय समझा रहे हैं। तेंदुए को ट्रैक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार चौधरी, एसडीओ सामाजिक वानिकी प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें