फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर, सफेद पट्टी बनाएं, सड़क हादसे घटाएं

विज्ञापन
जहानाबाद रोड पर एक ब्लैक स्पाट का निरीक्षण करते एआरटीओ और एनएचएआई के अधिकारी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क सुरक्षा समिति की तीसरी बैठक डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने पिछली बैठक में दिए निर्देशों की समीक्षा। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि एनएचएआई बरेली के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बरेली, पीलीभीत, सितारगंज मार्ग पर शाही खमरिया पुल, जैतीपुर, लालौरीखेड़ा ब्लैक स्पॉट इन पर व्हाइट पेंटिंग धुल चुकी है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कत होती है। रात में व्हाइट पेंटिंग, रिफ्लेक्टर की जरूरत है।
विज्ञापन

गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने सड़कों पर सुरक्षा के संबंधित में परिवहन विभाग के साथ समीक्षा की। एआरटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि चिह्नित ब्लाक स्पॉट पर कार्य की जरूरत है। जहानाबाद से पहले पुलिया तथा अप्सरा नदी पर स्थित पुलिया पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इन स्थानों पर रात्रि में दृश्यता ना होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। लालपुर तिराहा तथा माधवपुर फर्शिया चौराहे पर स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है। डीएम ने ऐसे स्थानों पर कैट्स आई रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। एआरटीओ को एनएचएआई के प्रतिनिधियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई कराने को कहा। एआरटीओ ने पीलीभीत- पूरनपुर मार्ग पर स्थित खाग, सकरिया, मोहनपुर जब्ती से निकलने वाले लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की बात कही। एआरटीओ ने बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा में हुए गड्ढे एवं गजरौला -बरखेड़ा, बरखेड़ा -नवाबगंज मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने बात कही। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इन स्थानों पर तत्काल स्पीड ब्रेकर और सावधानी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। बताया गया कि अगस्त 2020 की तुलना में अगस्त 2021 में दुर्घटनाओं में कमी आई है। इस पर डीएम ने दुर्घटनाओं के आंकड़े और मुख्य कारण के बारे में जानकारी करते हुए कहा कि इससे दुर्घटना ड्राइवर की गलती, मार्ग की खराबी, अंधेरे या किसी अन्य कारण से हुई है इससे दुर्घटनाओं के समाधान हेतु कार्रवाई की जा सके। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों में से 85 वाहन ऐसे है। जिनकी फिटनेस वैधता 30 सितंबर को समाप्त हो रही थी। 60 वाहनों की नोटिस भेजकर फिटनेस करा दी गई है। सड़क सुरक्षा माह और सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक माह में 2683 चालान कर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जाम की समस्या को लेकर डीएम ने ईओ नगरपालिका, एआरटीओ, टीएसआई, एआरएम को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान को लेकर निर्देश दिए। बैठक के बाद डीएम के निर्देश पर एआरटीओ और एनएचएआई के अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कर सुधारत्मक कार्य को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय, एआरटीओ प्रशासन वीरेंद्र सिंह, सीओ सिटी सुनील दत्त, एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्र, डीसीओ जितेंद्र मिश्रा, एआरएम वीके गंगवार, टीआई कमलेश मिश्रा, एनएचएआई इंजीनियर देवेश राठौर, पारस त्यागी उत्कर्ष अरोड़ा, एनएच बरेली दिलीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें