फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में रखी बाल्टी में गिरी बच्ची, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे में करीब एक साल की बच्ची की बाथरूम में पानी भरी रखी बाल्टी में गिर जाने से मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 9 इंद्रीगंज गौटिया निवासी अमित पांडे ने बताया कि रविवार शाम को उनकी पत्नी खुशबू पांडे घर में काम कर रही थी। उसी दौरान एक साल की बेटी उन्नति पांडे घर में खेल रही थी। खेलते वक्त वह घर के अंदर बने बाथरूम में चली गई। और बाथरूम में पानी भरी रखी बाल्टी में गिर गई। कुछ देर के बाद अमित पांडे की पत्नी खुशबू पांडे को बच्ची नजर न पड़ने पर उन्होंने घर में उसकी तलाश की। तब बच्ची बाथरूम के अंदर पानी भरी रखी बाल्टी में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। इस पर परिवार वाले कस्बे में स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को ही परिवार वालों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें