फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने नायब तहसीलदार का किया पूरनपुर तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। डीएम ने पिटाई करने के मामले में फंसे नायब तहसीलदार का तबादला पूरनपुर कर दिया है। नायब तहसीलदार पर एक ग्रामीण को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप था। इससे अब वकीलों की हड़ताल खत्म होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन

गांव भौरुआ निवासी नितिन सिंह ने चार सितंबर को एसडीएम राकेश गुप्ता को शिकायती पत्र देकर कहा कि चार सितंबर को ही सुबह 10.30 बजे प्रमाण पत्र के आवेदन पत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में सुविधा शुल्क मांगे जाने का विरोध करने पर राजस्व विभाग की टीम ने उन्हें कमरे में बंद कर पीटा था। एसडीएम ने तहसीलदार जनार्दन और कोतवाल कमल सिंह को मामले की संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच अधिकारी जांच शुरू कर पाते कि उससे पहले ही टीम के मुखिया नायब तहसीलदार एपी राय अवकाश पर चले गए, जिससे जांच शुरू नहीं हो सकी। उधर, इस बात से क्षुब्ध होकर वकीलों ने उसी दिन तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया था। वकीलों ने एलान कर दिया था कि जब तक दोषी राजस्व टीम के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाएगी, तब तक वे लोग हड़ताल पर रहेंगे।
इधर, डीएम पुलकित खरे ने बुधवार को नायब तहसीलदार का तबादला पूरनपुर और पूरनपुर के नायब तहसीलदार सौरभ सिंह का तबादला बीसलपुर कर दिया।
डीएम का आदेश मिलते ही नायब तहसीलदार एपी राय बृहस्पतिवार सुबह यहां से कार्यमुक्त होकर पूरनपुर चले गए। सौरभ सिंह ने अभी यहां आकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। एसडीएम राकेश गुप्ता ने बताया कि डीएम ने नायब तहसीलदार एपी राय का तबादला पूरनपुर कर दिया है और उन्होंने पूरनपुर जाकर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। इधर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित पुस्तकालय में वकीलों की बैठक में हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें