फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के हाथों में अब होगी मनरेगा के विकास की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में मनरेगा कार्यों में एक अनूठी पहल शुरू की जा रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मनरेगा कार्य में मुख्य रूप से मेट का कार्य दिया जाएगा। इसको लेकर मनरेगा प्रकोष्ठ ने स्वयं सहायता समूह की चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। 496 महिलाओं का चयन किया जा चुका है। इसमें एक महिला मेट के अंडर में 25 मनरेगा मजदूर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

मनरेगा कार्य में महिलाओं को मुखिया बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायतों में होने पर मनरेगा कार्य के दौरान महिलाओं को मेट बनाया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए मनरेगा कार्य की महिलाएं अगुवाई करेंगी। इसके लिए सभी ब्लॉकों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को काम देने के लिए चयन किया जा रहा है। जनपद में अब तक 496 महिलाओं को चयन हो चुका है। जबकि सभी ब्लॉकों में 376 महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाओं को मनरेगा में मेट बना दिया जाएगा। इससे महिला मेट की अगुवाई में काम हो सके। इसमें एक महिला मेट 15 महिलाओं और 10 पुरुष मजदूरों को शामिल कर सकती है। एक महिला 25 श्रमिकों की मेट होगी। मनरेगा काम के दौरान यही महिला मेट कैसे काम करना है समझाएगी। काम का अवलोकन करके मेट महिला कार्य को लेकर श्रमिकों को जानकारी देंगी। मेट को 365 पारिश्रमिक दिया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत महिला जॉब कार्डधारक को प्राथमिकता के तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
ब्लॉकवार प्रशिक्षित महिलाएं और जॉब कार्डधारक श्रमिकों की संख्या
ब्लॉक - प्रशिक्षित महिला - श्रमिक
अमरिया - 36 - 27990
बरखेड़ा -50 - 30350
बिलसंडा - 76 - 24728
बीसलपुर - 30 - 24638
ललौरीखेड़ा - 31 - 18483
मरौरी - 62 - 30425
पूरनपुर - 91 - 70221
जनपद में 2900 स्वयं सहायता समूह संचालित हो रहे है। इनमें महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। एक समूह में दस से 11 महिलाओं को शामिल किया जाता है। इन्हीं समूह से महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत चयन किया जा रहा है। इससे महिलाओं को सुदृढ़ बनाया जा सके। इनमें मेट के लिए चयनित महिलाओं को ब्लॉकवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाएं मनरेगा काम को सही से करा सके। हालांकि इन महिलाओं को पारिश्रमिक काम करने के दौरान ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को रोजगार देने के लिए सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक 376 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शेष महिलाओं को एक सप्ताह में प्रशिक्षण दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मृणाल सिंह, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें