पीलीभीत। जंक्शन परिसर में लंबे इंतजार के बाद 25 अगस्त को सौ फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया जाएगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में पहली बार इतनी ऊंचाई पर तिरंगा लगाया जाएगा। इससे रेलवे को एक अलग पहचान मिलेगी।
जंक्शन परिसर में कई माह से झंडा लगाने की कवायद चल रही है। इसी दौरान कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने पर काम बंद कर दिया गया। बाद में कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद काम को दोबारा शुरू किया गया था। अब काम पूरा कर लिया गया है। सिर्फ उद्घाटन होना बाकी है। 15 अगस्त को राष्ट्रध्वज को फहराने का लोग अनुमान लगा रहे थे, मगर रेलवे की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई थी। अब 25 अगस्त को इसके उद्घाटन का कार्यक्रम है। इस पर रेलवे ने भी सारी तैयारी कर ली है। जनपद में पहली बार इतनी ऊंचाई पर तिरंगा लगाने के साथ ही रेलवे को एक और पहचान मिलेगी। रात में रंग बिरंगी रोशनी से नहाया यह तिरंगा दूर से लोग देख सकेंगे। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को सांसद द्वारा झंडे का उद्घाटन किया जाएगा।