फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर चूका बीच फुल: जंगल सफारी में दिखेंगे रोमांचकारी नजारे, यहां की सुंदरता ऐसी कि निहारते रह जाएंगे

Thu, 28 Dec 2023 09:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

नए साल पर गोवा और पहाड़ी इलाके में घूमने नहीं जा पाए हैं तो आप तराई के इस खूबसूरत इलाके में नए साल का जश्न मना सकते हैं। यहां जंगल सफारी का रोमांच तो मिलेगा ही, साथ ही यहां की खूबसूरती के कायल हो जाएंगे। 
विज्ञापन
चूका बीच पर बनी थारू हट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल से पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की खूबसूरती के कायल सैलानियों से चूका बीच की हटें जनवरी के पहले सप्ताह तक बुक हो चुकी हैं। वीआईपी के लिए पीटीआर की चूका बीच की अरण्य कुटी को खाली रखने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के कोर एरिया में शारदा डैम से सटा जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच सैलानियों को खूब लुभा रहा हैं। यहां देश के कई राज्यों के अलावा विदेशी सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। चूका बीच की हसीन वादियां और जंगल में बाघ के दीदार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सैलानियों को तराई सुंदरता पसंद आने लगी है। यही वजह है कि नए साल पर जनवरी माह के पहले सप्ताह तक चूका बीच की सारी हटें बुक हो चुकी हैं। इस दौरान चूका पहुंचने वाले वीआईपी के लिए चूका बीच की अरण्य कुटी हट को विकल्प के रूप में खाली रखा गया हैं। इसके अलावा टाइगर रिजर्व के गेस्ट हाउस भी वीआईपी की आमद के मद्देनजर व्यवस्थित किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

करीब सौ पर्यटक रोजाना पहुंच रहे चूका बीच
पीटीआर में घूमने आने वाले सैलानियों को इन दिनों बाघ के खूब दीदार हो रहे हैं। एक साथ दो बाघों की चहलकदमी के अलावा ग्रास लैंड में घूमते हिरनों के झुंड और भालू भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वन्यजीवों के विचरण करते हुए वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। 

यही वजह है कि नए साल के करीब आते ही चूका बीच व टाइगर रिजर्व के दीदार के लिए सैलानियों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। करीब सौ की संख्या में पर्यटक रोजाना चूका बीच की सैर करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बाइफरकेशन पर भी रहेगी रौनक
नए साल के मद्देनजर आम सैलानियों के लिए चूका बीच की हटें बुक हो गईं हैं। वहीं पर्यटन सीजन के दौरान बाइफरकेशन स्थित नहरों का जाल भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए दूर दराज के सैलानियों के साथ आसपास के जिलों से भी सैलानी यहां पहुंचते हैं। इससे चूका बीच के साथ बाइफरकेशन भी सैलानियों से गुलजार रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें