फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेनका और वरुण गांधी पर राज्यमंत्री का निशाना, कहा- पीलीभीत में 38 साल से मां-बेटे ने नहीं कराया कोई काम

Thu, 28 Dec 2023 09:13 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि एक नेता यहां आते हैं और भाजपा सरकार के कार्यों पर सवाल उठाते हैं, जबकि यह नेता और इनकी माता पिछले 38 साल से इस जनपद में जनता के आशीर्वाद से अहम पद हासिल करते आए हैं। लेकिन कोई काम नहीं कराया है। 
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी, राज्यमंत्री संजय गंगवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के विधायक व गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बुधवार को अपने बयानों से जिले का राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। राज्यमंत्री ने सांसद मेनका गांधी और वरुण गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 38 वर्षों से मां-बेटे हैं, लेकिन जिले में विकास का कोई काम नहीं हुआ। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल सका। इसके अलावा उन्होंने इंडिया गठबंधन के बारे में कहा कि इस गठबंधन की गांठ हर रोज खुल रही है।

विज्ञापन


राज्यमंत्री संजय गंगवार गुलड़िया भिण्डारा (मझोला) में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मेनका गांधी और वरुण गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक नेता यहां आते हैं और भाजपा सरकार के कार्यों पर सवाल उठाते हैं, जबकि यह नेता और इनकी माता पिछले 38 साल से इस जनपद में जनता के आशीर्वाद से अहम पद हासिल करते आए हैं। दोनों ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके।

राज्यमंत्री संजय गंगवार - फोटो : अमर उजाला
'यहां लग रहा एशिया का सबसे बड़ा खमीर प्लांट'
संजय गंगवार ने कहा कि पिछले साढ़े छह साल के कार्यकाल में एशिया के सबसे बड़े खमीर प्लांट की स्थापना पीलीभीत में कराई जा रही है। इस प्लांट से यहां लगभग 20 हजार लोगों को बेरोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं जनपद वासियों को बेहतर उपचार के लिए यहां मेडिकल कालेज मंजूर कराया। ये काम पिछले 38 साल से यहां सत्ता में काबिज लोग भी करा सकते थे, लेकिन उनकी मंशा काम कराने की नहीं, बल्कि लोगों को गुमराह करके जनता के वोट हासिल करने की रही।
 
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन की हर रोज पोल खुलती जा रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकारों में जनता को न रोटी मिली न मकान। राज्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के इस कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें भारत को विकसित एवं समृद्धशाली बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें