करीब सौ पर्यटक रोजाना पहुंच रहे चूका बीच
पीटीआर में घूमने आने वाले सैलानियों को इन दिनों बाघ के खूब दीदार हो रहे हैं। एक साथ दो बाघों की चहलकदमी के अलावा ग्रास लैंड में घूमते हिरनों के झुंड और भालू भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वन्यजीवों के विचरण करते हुए वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं।
यही वजह है कि नए साल के करीब आते ही चूका बीच व टाइगर रिजर्व के दीदार के लिए सैलानियों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। करीब सौ की संख्या में पर्यटक रोजाना चूका बीच की सैर करने पहुंच रहे हैं।
बाइफरकेशन पर भी रहेगी रौनक
नए साल के मद्देनजर आम सैलानियों के लिए चूका बीच की हटें बुक हो गईं हैं। वहीं पर्यटन सीजन के दौरान बाइफरकेशन स्थित नहरों का जाल भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए दूर दराज के सैलानियों के साथ आसपास के जिलों से भी सैलानी यहां पहुंचते हैं। इससे चूका बीच के साथ बाइफरकेशन भी सैलानियों से गुलजार रहेगा।