फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए सिर्फ एक केंद्र

विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाती एएनएम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के पाए जाने का सिलसिला जारी है। 18 साल से ऊपर वालों को प्राइवेट अस्पतालों में बूस्टर डोज लगवाई जा रही है। मगर बूस्टर डोज जिलेभर में सिर्फ एक प्राइवेट अस्पताल में ही लगाई जा रही है। इसलिए गांव-कस्बे के लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई थी। लोगों को दोनों डोज लगाई गई। इसके बाद बूस्टर डोज लगवाना शुरू हुआ। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और फ्रंट लाइन वर्कर को सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। 18 वर्ष अधिक उम्र वालों को प्राइवेट अस्पतालों में शुल्क देकर बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
कोरोना की दोनों डोज लगवाने वालों को अब बूस्टर डोज लेने के लिए कोविन एप के माध्यम से मैसेज भी आ रहे हैं। मगर कोरोनारोधी टीके की बूस्टर डोज लगवाने की सुविधा पूरे जिले में सिर्फ जिला मुख्यालय पर अनुज नर्सिंग होम में ही है। बीसलपुर, अमरिया, कलीनगर और पूरनपुर के शारदा नदी पार, नेपाल सीमा से सटे गांवों सहित दूर-दराज के लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी होगी।
विज्ञापन

60 साल से ऊपर और फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज सरकारी अस्पतालों में लगवाई जा रही है। अगर 18 साल से ऊपर आयु के लोगों को बूस्टर लगवानी है तो प्राइवेट अस्पताल में लगवा सकते हैं। प्राइवेट चिकित्सक बूस्टर न लगने पर उसके खराब होने की आशंका से डर रहे हैं। इसलिए जिला मुख्यालय पर सिर्फ एक ही प्राइवेट अस्पताल में ही बूस्टर लगाई जा रही है। -डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें