फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के रोजगार मेले में अप्रेंटिस के लिए 21 युवा किए गए चयनित, एक वर्ष लेंगे ट्रेनिंग

विज्ञापन
आईटीआई में आयोजित अप्रेंटिस मेले को संबोधित व्यवायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त निद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। राजकीय आईटीआई में सोमवार को आयोजित रोजगार मेले में 21 युवा अभ्यर्थी अप्रेंटिस मेले के लिए चुने गए। इन्हें निजी कंपनियों में एक वर्ष की ट्रेनिंग मानदेय के साथ मिलेगी। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक एके राना ने युवाओं से संवाद किया। उनको आईटीआई करने के बाद तत्काल अप्रेंटिस करने के लिए प्रेरित किया, ताकि हुनर निखर सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार कौशल विकास पर विशेष जोर दे रही है। इसलिए इस अवसर का लाभ उठाएं। जब कुशलता होती है तो रोजगार हासिल करना आसान होता है। प्लेसमेंट प्रभारी तोताराम ने बताया कि 18 युवाओं को रुद्रपुर और तीन युवाओं को पीलीभीत जिले की निजी कंपनियों ने अप्रेंटिस के लिए चुना है। जिले की कंपनियां अप्रेंटिस के दौरान 7000 रुपये मासिक और रुद्रपुर की कंपनियां 10300 रुपये मासिक का मानदेय देंगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अगर जॉब करते हैं तो मानदेय बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष की है। पांच निजी कंपनियों के प्रतिनिधि आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें