फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी बोले- वरुण गांधी हमारे नेता, पार्टी ठीक से करेगी उनका उपयोग

Wed, 27 Mar 2024 10:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह हमारे साथ रहेंगे। उनका उपयोग सब जगह है। पार्टी उनका उपयोग ठीक से करेगी। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह हमारे साथ रहेंगे। वरुण चुनाव प्रचार में आएंगे या नहीं के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक बार उनसे बात तो कर लें। उनका उपयोग सब जगह है। पार्टी उनका उपयोग ठीक से करेगी। 

विज्ञापन


इससे पहले चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने अबकी बार 400 पार के नारे पर काम करने की बात कही। कहा कि बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का एजेंडा लेकर चल रही है। हम विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं। हमें संकल्पित होकर गांव के प्रधानी के चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में लगना है। चोधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को सर्व समाज को देने का कार्य किया है। मजबूती के साथ बिना भेदभाव के बिना धर्म, जाति व पंथ से ऊपर उठकर आम जनमानस तक पहुंचना है। 

सभा को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। सभा में प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने सांसद प्रत्याशी बनाकर मुझे सम्मान देने का कार्य किया। यह मेरे लिए गौरवशाली क्षण है। सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपको कभी निराश नहीं करुंगा। सभी जनप्रतिनिधियों के कंधे से कंधा मिलाकर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को दिलाने का काम करुंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें