फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी में कई बोरों में मिले पशुओं के सिर और अवशेष, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Nov 2025 08:12 PM IST

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा के निकट देवहा नदी में रविवार को कई बोरों में पशुओं के सिर और अवशेष मिले। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। थाना पुलिस जांच में जुट गई। एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पशुओं के अवशेष से भरे से कई बोरों नदी की दूसरी ओर बरेली जिले के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में भी मिले हैं।

रविवार की शाम करीब पांच ग्रामीणों ने छह से अधिक बोरे देवहा नदी के पानी में उतराती देखी। इसमें कुछ बोरे बरखेडा थाना और कुछ क्योलड़िया थाना क्षेत्र में उतरा रहे थे। बोरों में पशुओं के सिर और अवशेष नजर आने पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना हिंदू संगठनों और पुलिस को दी गई। बजरंग दल के जिला संयोजक परविंदर सिंह ने बताया कि नदी के दोनों ओर कट्टों में गोवंशों के सिर मिले हैं। प्रशासन को सूचना दी गई। 

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज 
पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर बरखेड़ा थाना पुलिस पहुंची। क्योलड़िया थाना पुलिस भी जांच में जुटी है। बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडे ने भी पहुंचकर जानकारी जुटाई। बरखेड़ा थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि अवशेष मिले हैं। जांच की जा रही है। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा। इससे अवशेष फेंकने वालों के आने के बारे सुराग मिल सकता है।

जांच के लिए भेजा गया अवशेषों का सैंपल
पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर बीडीओ बरखेड़ा वेदप्रकाश व राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. हरपाल भी पहुंचे। अवशेषों की जांच कर सैंपल लिया गया है। उधर, अवशेषों को दफन करने के लिए पुलिस ने जेसीबी बुलाई।

एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि बरखेड़ा और क्योलड़िया क्षेत्र में करीब छह बोरों में अवशेष मिले हैं। सैंपल कराया गया है। जांच कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें