फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद वर पक्ष नहीं लेकर पहुंचा बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। रिश्ता तय होने के बाद भी लड़के वाले बरात लेकर नहीं पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मुसरहा निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला थानसिंह काला मंदिर निवासी दीपक के साथ तय किया था।
विज्ञापन

सात जुलाई 2021 को दीपक उसके पिता दयाशंकर व उनके भाई नरेश कुमार और मां सोमवती, भाभी गिरजा देवी और 30 अज्ञात लोग चौपहिया वाहनों से उसकी पुत्री की सगाई में शामिल हुए थे। शादी में 12 लाख रुपये दहेज की मांग की। जिस पर वह सहमत हो गया। सगाई सभी लोगों की मौजूदगी में गांव मुसरहा में हुई।
साढ़े तीन लाख नकद, एक लाख 70 हजार रुपये खाने व कपड़ा और 42 हजार की अंगूठी दीपक को उपहार स्वरूप में दी। इसके बाद चार फरवरी 2022 को दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी होना तय हुआ। इसके बाद तय तिथि पर बरात नहीं आई। पांच फरवरी को रिश्तेदारों के माध्यम से वर पक्ष के लोगो से वार्ता कर दहेज में दी गई नकदी और सामान वापस मांग और फोटो वीडियो डिलीट करने को कहा। इस पर उन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें