फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छेड़छाड़ के आरोपी को महिला के परिजनों ने बेरहमी से पीटा, घसीटकर ले जा रहे थे पुलिस चौकी, रास्ते में मौत

Fri, 12 Jul 2024 06:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला इलाके में महिला से छेड़खानी करने पर आरोपी की हत्या कर दी गई। महिला के परिजनों ने उसे बेरहमी से पीटा। हाथ-पैर बांधकर घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला इलाके में खेत पर गई महिला से छेड़खानी करने के आरोपी युवक की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। महिला के परिजन पीटते हुए उसे पुलिस चौकी ले जा रहे थे, रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। इस पर महिला के परिजन उसे छोड़कर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार शाम करीब चार बजे खेत पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही अनिल उर्फ छोटे भी वहां पहुंच गया। वह छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो पड़ोस के ही खेत में काम कर रही उसकी बहन और बेटा मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी फरार हो गया।

आरोपी को घसीटते हुए ले जा रहे थे पुलिस चौकी 
घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गुस्साए परिजन आरोपी की तलाश में निकले, कुछ देर बाद ही आरोपी को उन्होंने पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। वह हाथ-पैर बांधकर घसीटते हुए उसे गजरौला थाने की सुहास चौकी ले जा रहे थे। गांव के बाहर पहुंचते ही युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अनिल के पिता की तहरीर पर गंगा देवी, रामकुमार, सूरजपाल, सुरेंद्र उर्फ अगलू, कल्लू धीमर, मदनलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

युवक पर दर्ज हैं हत्या, दुष्कर्म समेत कई मुकदमे
युवक के खिलाफ महिला की हत्या और दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हैं। जेल जाने के बाद भी उसने हरकतें नहीं छोड़ी। 10 माह जेल में रहने के बाद सात जून को ही वह जमानत पर छूटा था। फिर उसने महिला से छेड़खानी कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें