फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से आ रही ट्रेन से काटकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर-पीलीभीत रेलवे ट्रैक पर बुधवार को टनकपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने के बाद हादसे की सूचना परिवार को देकर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी राधिका देवी ने बताया कि उनके 58 वर्षीय पति राम नारायण का लंबे समय से लखनऊ में दिमाग का इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह वह नौ बजे बिना बताए घर से निकल गए। टहलते हुए पिपारिया आगरु की तरफ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। तभी टनकपुर से आ रही ट्रेेन की चपेट में आने की वजह से उनकी कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव का शिनाख्त करने के बाद हादसे की सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सदर सुनील दत्त ने बताया कि ग्रामीण की ट्रेेन कटकर मौत की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर भेजकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें