फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से लौट रहा युवक बस में हुआ जहरखुरानी गिरोह का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरिद्वार से बस में सवार होकर घर लौट रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। गंभीर हालत में युवक को कंडेक्टर ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के बेहोश होने के चलते उसके पास से लूट की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया हुसेनपुर के गांव करेलिया निवासी नीलेश कुमार (24) को रविवार सुबह साढ़े पांच बजे रोडवेज बस चालक राकेश कुमार ने गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर होश में आने पर नीलेश ने बताया कि वह हरिद्वार से काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में बस में मिले दो युवकों ने उससे मित्रता कर चाय पिला दी। इसके बाद वह अचेत हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें